PHOTOS:सरकार हुई नाकाम तो लोगों ने माउंटेन मैन को याद कर बना दिया 100 लंबा पुल - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 18 September 2020

PHOTOS:सरकार हुई नाकाम तो लोगों ने माउंटेन मैन को याद कर बना दिया 100 लंबा पुल


गया. जब सरकारें नाकाम काम होती हैं तो जनता को अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होती है. ऐसी ही एक बानगी देखने को मिली गया में. जिला  मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर वजीरगंज के अमेठी पंचायत के बुधौल गांव में करीब 35 वर्षों से सरकार के भरोसे पुल निर्माण की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रही थीं. पाले बुधौल व मदरडीह गांव के ग्रामीण की सारी उम्मीदें रेत की तरह धूमिल होने लगीं तो ग्रामीणों ने अपने बलबूते कुछ समाजसेवियों के सहयोग से मांगुरा नदी के ऊपर 100 फुट लंबा, 10 फुट चौड़ा और 1 फुट मोटा पुल के निर्माण ग्रामीणों के श्रमदान से पूरा कर लिया.


No comments:

Post a Comment