बक्सर में बाइक और कार के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, 2 बच्चे भी शामिल - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 26 October 2020

बक्सर में बाइक और कार के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, 2 बच्चे भी शामिल

बक्सर के पुरवा गांव के पास एनएच-84 पर सोमवार को बाइक और इनोवा की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक पुरुष, एक महिला और दो मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सभी चक्की जयपाल डेरा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए बक्सर भेज दिया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों मासूम बच्चों के सिर और धड़ अलग अलग हो गए हैं, वहीं महिला का पैर कट कर अलग हो गया।
टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि मृतक चक्की के रहने वाले हैं और उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।

मृतकों की पहचान छठु कुमार पासवान (उम्र-20 वर्ष), दुलारी देवी (उम्र-24 वर्ष), अमित कुमार (उम्र-7 वर्ष), प्रिंस कुमार (उम्र 3 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक चक्की के जयपाल डेरा गांव के एक ही परिवार के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एनएच 84 पर बाइक और कार की भीषण टक्कर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FZPM1N

No comments:

Post a Comment