कुछ लोगों की रुचि सिर्फ बयानबाजी में, हम तो बस काम करने में विश्वास करते हैं - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 26 October 2020

कुछ लोगों की रुचि सिर्फ बयानबाजी में, हम तो बस काम करने में विश्वास करते हैं

नीतीश कुमार ने विजयदशमी के दिन सभा की शुरुआत मुजफ्फरपुर के सकरा से की। विरोधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों की रुचि बयानबाजी में है, हम सिर्फ काम में विश्वास करते हैं। जिनको अनुभव नहीं है, वे अपने सलाहकार के माध्यम से अनाप-शनाप बोलते हैं। इसमें उनको प्रचार मिलता है।

हमारे लिए हमारा काम ही प्रचार है। हम काम करने वाले लोग हैं, निरंतर काम करते रहे हैं। आगे मौका दीजिएगा तो और काम करेंगे। आप सबकी सेवा करना ही हमारा धर्म है।

हमने हर तबके का विकास किया
बोले, हमने न्याय के साथ विकास किया। हर तबके को आगे बढ़ने का मौका दिया। नीतीश ने मंच से अपने भाषण में महिला सशक्तीकरण की भी बात की। बोले, पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूह खोले। 1 करोड़ 20 लाख महिलाएं उससे जुड़ गई हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं को पुलिस बल में बहाल किया।

अपराध नियंत्रण पर विरोधियों को आड़े हाथों लिया
हमने सबके लिए काम किया है। पहले कौन पूछता था अति पिछड़ों को। हमने उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया। कुछ लोगों के लिए परिवार ही सबकुछ है। मेरे लिए पूरा बिहार ही परिवार है। हमने न्याय के साथ विकास किया। बिना भेदभाव के हर तबके को आगे बढ़ने का मौका दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण की चर्चा करते हुए विरोधी को आड़े हाथों लिया।

पहले नहीं खर्च होती थी योजनाओं की राशि
पहले योजना का जो आवंटन होता था तो लोग राशि खर्च नहीं करते थे। हमने हर क्षेत्र में विकास के काम किए। ऐसा कोई क्षेत्र हमलोगों से बचा है क्या, जिस पर हमने काम नहीं किया? मौका दीजिएगा तो जो काम बच गया है, उसको आगे बढ़ाएंगे। रोजगार के मामले में उन्होंने विरोधी को घेरा। कहा, 15 साल में मात्र 95 हजार नौकरियां दे पाए। हमने छह लाख लोगों को रोजगार दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुजफ्फरपुर के सकरा में चुनावी सभा को संबोधित करते नीतीश कुमार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34rGe92

No comments:

Post a Comment