तेजस्वी यादव ने सरकार को सौंपी प्याज की माला, बोले- बढ़ती कीमतों पर चुप है सरकार, कभी माला पहन कर घूमते थे - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 26 October 2020

तेजस्वी यादव ने सरकार को सौंपी प्याज की माला, बोले- बढ़ती कीमतों पर चुप है सरकार, कभी माला पहन कर घूमते थे

प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को प्याज की माला सौंपी है। उन्होंने सोमवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि कभी ये लोग दाम बढ़ने पर प्याज की माला पहन कर घूमते थे। यही माला अब उनको दे रहे हैं।

महंगाई से आम आदमी परेशान

प्याज की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। खुदरा बाजार में इसकी कीमत 100 रुपए प्रति केजी तक पहुंच गया है। प्याज की माला लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है। काम-धंधा ठप्प है। किसान, मजदूर,नौजवान और व्यापारी वर्ग को खाने के लाले पड़ रहे है। छोटे व्यापारियों को भाजपा-जदयू की सरकार ने मार दिया है।

तेजस्वी ने और क्या कहा

भूखमरी से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ती महंगाई से छोटे व्यापारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। जीडीपी गिर रही है और प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्याज की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बना रही विपक्ष


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3motuWV

No comments:

Post a Comment