विदेशों में छाई Akshay Kumar की फिल्म 'लक्ष्मी', कमा डाले इतने करोड़ रुपए - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 16 November 2020

विदेशों में छाई Akshay Kumar की फिल्म 'लक्ष्मी', कमा डाले इतने करोड़ रुपए

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी' कुछ वक्त पहले डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म ने रिलीज के कुछ देर के अंदर बाकी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर द्वारा निर्धारित सभी पिछले रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है, यह फिल्म अब डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी के लिए सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही कमाई के मामले में भी फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ी हुई है। न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है।

Shah Rukh Khan की फिल्म पठान में हुई सलमान खान की एंट्री, टाइगर के किरदार से करेंगे किंग खान की मदद

ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म के वीकेंड पर हुए वर्ल्डवाइड कलेक्शन को शेयर किया है। इसके मुताबिक, लक्ष्मी फिल्म ने रिलीज होने के एक हफ्ते के अंदर ही यूएई में 1.46 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में 70.48 लाख, फिजी में 17.16 लाख और न्यूजीलैंड में 42.38 लाख का कलेक्शन का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

अगर हम सुशांत की मौत से प्रभावित नहीं हैं, तो हम इंसान नहीं हैं : Amit Sadh

'लक्ष्मी' फिल्म मार्च 2020 से अभी तक विदेशों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी के साथ-साथ यूएई में भी रिलीज किया गया था और वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है। बता दें कि लक्ष्मी फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कंचना' की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के अलावा आयशा रजा मिश्रा, शरद केलकर, तरुण अरोरा, अश्विनी कालसेकर, मनु रजा चड्ढा, राजेश शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32RTq5R

No comments:

Post a Comment