12 जाट रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने पलटन का स्थापना दिवस मनाया - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 6 February 2021

12 जाट रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने पलटन का स्थापना दिवस मनाया

 

रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीएस गिल के सानिध्य में हवन और झण्डारोहण किया गया।सेना की 12 जाट रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने शनिवार को पलटन का 51वां स्थापना दिवस मनाया।  कार्यक्रम के आरंभ में पालड़ी सीकर के शहीद हवलदार फूलसिंह, हवलदार शीशपाल काजी झुंझुनूं और नायक सुल्तान सिंह सीकर को श्रद्धांजलि दी गई।ब्रिगेडियर गिल और अन्य अतिथियों ने पूर्व सैनिकों से सेवानिवृत्ति के बाद भी देश और समाज हित मे कार्य करते रहने की बात कही। चौधरी कॉलोनी के सामुदायिक भवन में हुए आयोजन के अतिथि कर्नल सुखदेव कुमार, कैप्टन प्रद्युम्न, वेदप्रकाश, महावीरसिंह, बनवारीलाल, लक्ष्मीनारायण व प्रह्लाद ओला थे।  अतिथियों ने शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं चावली देवी, कमला देवी व सजना का सम्मान भी किया।
 इससे पहले सूबेदार कर्णसिंह, दिलीपसिंह डांगी, हवलदार गोकुलराम, वकीलसिंह, सूबेदार लक्ष्मणराम, रामचन्द्र, हरिराम, मामनसिंह, महावीरसिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment