वोल्टेज कम-ज्यादा हाेने से फुंके घरों में उपकरण, लोगों ने रात अंधेरे में काटी - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 6 February 2021

वोल्टेज कम-ज्यादा हाेने से फुंके घरों में उपकरण, लोगों ने रात अंधेरे में काटी




कम-ज्यादा वोल्टेज हाेने के कारण कई घरों में बिजली के उपकरण भी फुंक गए। हालांकि इस दौरान कम-ज्यादा वोल्टेज आ रहे थे। इस वजह से कई लोगों के यहां चालू बिजली के उपकरण जैसे टीवी, फ्रिज, बल्व आदि फुंक गए। दरअसल शहर के वार्ड नंबर 7 में लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार को सुबह के समय फुंक गया था। शहर के वार्ड क्रमांक सात में रहने वाले लोगों को पूरी रात अंधेरे में काटना पड़ी, साथ ही अगले दिन पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा।
इसकी सूचना करने के बाद भी दिनभर फुंका हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिसके चलते वार्डवासियों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी।वहीं बिजली कंपनी को फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने में 24 घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया।अगले दिन शनिवार को भी बिजली न होने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई और लोगों को पानी भरने के लिए दूर दराज में लगे हैंडपंप पर जाना पड़ा। चौबीस घंटे बाद बिजली कंपनी के कर्मचारी नया ट्रांसफार्मर लेकर आए और उसे रखवाया, तब जाकर बिजली सप्लाई चालू हो सकी।

No comments:

Post a Comment