किसान सभा और किसान आंदोलन के लोगों ने सबसे पहले सुबह 10 बजे मड़वाढ़ोढ़ा में सड़क जाम किया।शनिवार को छत्तीसगढ़ किसान सभा व छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन ने जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर चक्काजाम आंदोलन किया।मड़वाढोढ़ा में आंदोलन माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे हरदीबाजार किसान आंदोलन के पदाधिकारी दीपक साहू व हुसैन अली के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया। देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन व कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन को लेकर सुबह से ही पुलिस बल एलर्ट रहा।बांकीमोंगरा में किसान आंदोलन को ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश दास, एल्डमैन परमानंद सिंह, पार्षद गुप्ता व अन्य ने समर्थन दिया और किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
आंदोलन में जनवादी महिला समिति की प्रदेश संयोजक धनबाई, दिलहरण बिंझवार, शत्रुहन दास, प्रताप दास शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment