ऐसा स्कूल कोई दूसरा नहीं:प्राथमिक विद्यालय में 335 दिनों से बच्चे नहीं आ रहे, मास्टर साहब करते हैं प्रार्थना, 15 अगस्त भी मना, 26 जनवरी भी - NPBP NEWS

Breaking

Wednesday, 10 February 2021

ऐसा स्कूल कोई दूसरा नहीं:प्राथमिक विद्यालय में 335 दिनों से बच्चे नहीं आ रहे, मास्टर साहब करते हैं प्रार्थना, 15 अगस्त भी मना, 26 जनवरी भी



गांधी मैदान-कुर्जी रोड पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुजरा पहुंचते ही हर किसी के कदम ठहर जाते हैं। सुबह यही कोई सवा 10 का वक्त था, लाउडस्पीकर से आ रही 'रघुपति राघव राजा राम…' की धुन ने भास्कर रिपोर्टर के कदम भी रोक दिए। न कोई पर्व, न कोई विशेष अवसर, स्कूल बंद, फिर भी स्कूल में बज रहे गाने को सुनकर रिपोर्टर गेट के अंदर पहुंचा। गेट के अंदर पहुंचते ही 'शिक्षा के मंदिर' जैसा फील हुआ। साफ-सफाई तो ऐसी दिखी, जैसे किसी VIP का कार्यक्रम हो। बरामदे में चमकीले झालरों के साथ दीवारों को महापुरुषों की आकर्षक तस्वीरों से सजाया गया था। गेट पर ही रसोईया मोहम्मद माहताब मिल गए।

No comments:

Post a Comment