अब MLC की बारी:दिल्ली से लौटते ही CM नीतीश लगाएंगे राज्यपाल मनोनयन के 12 सदस्यों के नामों पर मुहर - NPBP NEWS

Breaking

Wednesday, 10 February 2021

अब MLC की बारी:दिल्ली से लौटते ही CM नीतीश लगाएंगे राज्यपाल मनोनयन के 12 सदस्यों के नामों पर मुहर

BJP ने अपने नए नौ मंत्रियों में से एक को बिना किसी सदन की सदस्यता के ही मंत्री पद की शपथ दिला दी है। जनक राम अभी दोनों सदनों में से किसी के भी सदस्य नहीं हैं लेकिन उनको खान एवं भूतत्व मंत्री बना दिया गया है। अब उन्हें जल्द राज्यपाल कोटे से विधान परिषद् का सदस्य मनोनीत किया जाएगा।JDU-BJP के बीच इन 12 सीटों का बंटवारा हो चुका है। राज्यपाल मनोनयन की 12 सीटों में BJP-JDU को 6-6 सीटों पर बात तय हुई है।19 फरवरी से बिहार में बजट सत्र की शुरुआत होगी। इस सत्र में बजट के पास करने से लेकर विधेयकों को पास कराने में दोनों सदनों में सत्तारुढ़ दल को बहुमत चाहिए होता है। विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने वाले इस मनोनयन का अंतिम दौर चल रहा है। माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्यपाल मनोनयन हुआ नहीं है लेकिन इस कोटे से एक सीट पर BJP ने एक व्यक्ति को बैठा दिया है।राज्यपाल मनोनयन का जितना BJP को इंतजार है, उतना ही JDU को भी है। लेकिन, BJP ने इस मनोनयन से पहले अपने लिए एक सीट को आरक्षित कर लिया है। CM नीतीश कुमार के दिल्ली से लौटने के बाद विधान परिषद् के लिए राज्यपाल मनोनयन की भी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment