खेत में काम कर रहे दंपती पर जंगली सूअर का हमला - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 6 February 2021

खेत में काम कर रहे दंपती पर जंगली सूअर का हमला



अचानक जंगली सूअर के दल ने किसान पति-पत्नी पर हमला कर दिया। मारो चौकी के अंतर्गत ग्राम नगधा में खेत में काम करने गए किसान पति-पत्नी के ऊपर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पति-पत्नी की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और सूअर को वहां से भगाया। निजी वाहन की सहायता से दोनों को मारो पीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। उन्हें संजीवनी एंबुलेंस 108 से सिम्स बिलासपुर ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि नगधा के आसपास बड़ी संख्या में जंगली सूअर का दल है, जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नांदघाट टीआई विपिन रंगारी ने बताया फिलहाल दोनों पति-पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment