यहां रात के समय किसानों को रतजगा करना पड़ा। गन्ना किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्राम राम्हेपुर स्थित भोरमदेव शक्कर कारखाने की मशीन में गुरुवार को खराबी आने के कारण 16 घंटे बंद था। वहीं देर रात किसानों का नंबर आने के बाद उन्हें कारखाना परिसर में प्रवेश दिया गया।
इस कारण कारखाने में ज्यादा की संख्या में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंच गई।दूसरी ओर शनिवार रात के समय में यहां चक्काजाम की स्थिति नहीं रहीं। खरीदी भी शांतिपूर्ण चल रही है। कारखाने के यार्ड में ट्रैक्टर ट्रॉली रखने जगह नहीं थी। इसे देखते हुए कारखाना से तीन किलोमीटर दूर ग्राम हरिनछपरा के औद्योगिक परिसर में ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ा कराया गया।
कारखाने में गन्ना पेराई के साथ शक्कर तैयार किया जा रहा है। अब तक एक लाख 78 हजार 865 क्विंटल शक्कर को बोरी में पैक भी किया जा चुका है।
वर्तमान में करीब 500 से अधिक गन्ना बेचने के लिए पर्ची जारी किया गया है। इसी के माध्यम से खरीदी हो रही है।फिलहाल इसे कारखाना के गोदाम में रखा गया है। इस शक्कर को टेंडर जारी कर बेचा जाएगा।

No comments:
Post a Comment