ग्रामीणों ने बताया कि शफीपुर गांव के मोहम्मद शकील की बहन की फोरलेन के पास 23 कट्ठा जमीन थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था।मौके से एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, वहीं अन्य भाग निकले।
थाना क्षेत्र की मोसिमपुर पंचायत के शफीपुर गांव में भूमि विवाद में 35 वर्षीय युवक की स्कॉर्पियो से कुचल कर हत्या कर दी गई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विवेक कुमार राघोपुर राजपूताना, बख्तियारपुर के रूप में हुई है। विवेक ने बताया कि वह किसी बड़े पुलिस ऑफिसर के यहां निजी चालक था।
मामले में उसके पट्टेदार के बीच पंचायती भी हुई थी। शकील अपनी बहन की जमीन विवाद के मामले काे देखा रहा था। इस बीच रविवार की रात नौ बजे के करीब तीन लोगाें ने शकील को घर से बुलाया।शकील के उनके पास जाने पर कुछ देर उन लोगों में बहस हुई और अचानक से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा कर वे भागने लगे।
वे उसके घर से कुछ दूर पर स्कॉर्पियो पर सवार थे|घटना में शकील की मौत हो गई।

No comments:
Post a Comment