आज पीएमसीएच पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री:7 साल में तीन चरणों में खर्च होंगे 5540 करोड़, 1754 से 5462 बेड का हो जाएगा अस्पताल - NPBP NEWS

Breaking

Sunday, 7 February 2021

आज पीएमसीएच पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री:7 साल में तीन चरणों में खर्च होंगे 5540 करोड़, 1754 से 5462 बेड का हो जाएगा अस्पताल



रविवार शाम काे शिलान्यास स्थल और मैदान में बने मंच का स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने निरीक्षण किया।डिप्टी सुपरिटेंडेंट के पुराने आवास को शिलान्यास स्थल बनाया गया है। जबकि मंच कैंपस के मैदान में बना है। मैदान में करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

 इसके तहत 1754 बेड का यह अस्पताल 5462 बेड का हो जाएगा। 7 साल में 3 चरणों में पूरी होने वाली इस योजना पर 5540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा पीएमसीएच पूर्व प्राचार्य, अधीक्षक समेत पराने छात्रों को भी निमंत्रित किया गया है।

 मैदान में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसमें पीएमसीएच के 1925 से लेकर अभी तक के इतिहास को दर्शाया गया है। 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को सुबह 11 बजे पीएमसीएच पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

 जिसमें पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा, पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह, पद्मश्री डॉ. शांति राय, पद्मश्री डॉ. विजय प्रकाश, पद्मश्री डॉ. जितेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।



No comments:

Post a Comment