100 साल की हुई बिहार विधानसभा:सीएम नीतीश बोले- सभी विधायक सरकार, सदन में जनता की समस्याओं को उठाएं,समाधान होगा - NPBP NEWS

Breaking

Sunday, 7 February 2021

100 साल की हुई बिहार विधानसभा:सीएम नीतीश बोले- सभी विधायक सरकार, सदन में जनता की समस्याओं को उठाएं,समाधान होगा



मुख्यमंत्री रविवार काे बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि सरकार के अंग हैं। सभी विधायक सरकार हैं।गड़बड़ करने वालों का प्रभाव नहीं पड़ता। यह विधायकों का अधिकार है। वे क्षेत्र में घूमें और समस्याओं की जानकारी लें। उनका कर्तव्य है कि वे ऐसी समस्याओं को सदन में रखें और बाहर भी उसे सार्वजनिक करें।बिहार का इतिहास गौरवशाली है। बीच में बिहार अवश्य पिछड़ गया था, लेकिन फिर से आगे बढ़ रहा है।

 लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है, हम सब तो सेवक हैं। सदन में जनसमस्याओं को उठाया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि समाज में 90 फीसदी लोग अच्छे हैं, केवल 10 फीसदी लोग ही गड़बड़ करने वाले हैं। 

सीएम ने कहा कि बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह पूरे साल चलेगा, इसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। देशभर के लोग इन कार्यक्रमों से अवगत होंगे।
 उन्होंने विधायकों को यह आश्वासन भी दिया कि समस्याओं का समुचित समाधान होगा। 

No comments:

Post a Comment