गडवासू के पूर्व वेल्फेयर अफसर डॉ. दर्शन सिंह की मौत; कई पंजाबी फिल्मों और थियेटर में भी काम कर चुके हैं सिंह - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 6 February 2021

गडवासू के पूर्व वेल्फेयर अफसर डॉ. दर्शन सिंह की मौत; कई पंजाबी फिल्मों और थियेटर में भी काम कर चुके हैं सिंह


 डिप्टी डीईओ कुलदीप सिंह ने बताया कि स्कूल के सभी टीचर्स-स्टूडेंट्स की सैंपलिंग होगी। उधर, शनिवार को जिले में 40 नए संक्रमित पाए गए।1011 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। अन्य जिलों व राज्यों से अब तक 3968 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि 28 एक्टिव केस हैं और 483 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इनमें से 32 मामले लुधियाना और 8 बाहरी जिलों-राज्यों से जुड़े हैं। जबकि 3 मरीजों की मौत हुई। इनमें से 2 मरीज लुधियाना, 1 अमृतसर से संबंधित है। 45 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

गडवासू के पूर्व वेल्फेयर अफसर डॉ. दर्शन सिंह बड़ी (68) की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, गालिब कलां में पॉजिटिव केस आने का सिलसिला नहीं थम रहा। शनिवार को भी स्कूल के 15 साल का छात्र रहा। 

अब तक इस स्कूल के 26 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जोकि सबसे ज्यादा है। वहीं, सरकारी प्राइमरी स्कूल दशमेश ए की अध्यापिका की रिपोर्ट पॉजिटिव है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। शनिवार को वो स्कूल नहीं आई थीं।

गत दिनों पॉजिटिव आए एमएलए कुलदीप सिंह वैद भी होम आइसोलेशन में हैं। उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा गनमैन और नजदीकी लोगों की सैंपलिंग की गई। लुधियाना के अब तक 26040 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 24670 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

No comments:

Post a Comment