देवेंद्र (गोलु) मीणा हत्या कांड का खुलासा करने की मांग को लेकर की न्याय सभा - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 6 February 2021

देवेंद्र (गोलु) मीणा हत्या कांड का खुलासा करने की मांग को लेकर की न्याय सभा


बाहर से आए जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों ने भी मृतक के परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। अनुसंधान अधिकारी नवलगढ़ डीवाईएसपी सतेंद्र सिंह, उदयपुरवाटी थाना अधिकारी भगवान सिंह मीणा मय पुलिस जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे जहां करीब डेढ़ घंटे तक घटना स्थल की गहनता से जांच की।

 किशोरपुरा गांव मे 2 फरवरी को घर में फंदे से लटके मिले युवक की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को मृतक के घर न्याय सभा आयोजित की।उन्होंने मौजूद ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

न्याय सभा में ब्राह्मण समाज से लेकर मेघवाल राजपूत समाज तक के प्रमुख लोगों को शामिल कर अब इस कांड में आगे की कार्यवाही को लेकर एक 21 लोगों की संघर्ष कमेटी का गठन किया है जो अब इस मुकदमे पर नजर रखेगी।
सभा में मृतक के परिजनों ने बैठे लोगों से इंसाफ की गुहार लगाई। सभा को सबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दोषी कोई भी हो वो बचना नहीं चाहिए और निर्दोष फंसना नहीं चाहिए।

No comments:

Post a Comment