प्रवेश के लिए 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के मुताबिक इस परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र, छात्रा को अजा, अजजा वर्ग के कक्षा चौथी में 80 प्रतिशत समकक्ष या उससे अधिक अंक, चयनित छात्र को चयनित संस्था में भेजने के लिए पालक का सहमति पत्र, ग्रामीण अंचल में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र, निवास व आय प्रमाण पत्र, पिछले कक्षा के अंकसूची की सत्यापित छायाप्रति व 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित विकासखंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहायक आयुक्त कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर 19 फरवरी को कार्यालयीन समय तक अध्ययनरत शाला में जमा कर सकेंगे।
आवेदन पत्र की सूची की साफ्ट व हार्डकॉपी में 27 फरवरी तक सहायक आयुक्त कार्यालय बेमेतरा में जमा करेंगे। इसमें मोबाइल नंबर भी लिखना होगा।
आदिम जाति, अजा विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत राज्य के उत्कृष्ट व प्रतिष्ठित शालाओं में अजा व अजजा वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाया जाना है।
मिली जानकारी केे अनुसार स्कूल 24 फरवरी तक बीईओ कार्यालय में जमा करेंगे।

No comments:
Post a Comment