कोई भी व्यक्ति परेशान करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें: पूनम - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 6 February 2021

कोई भी व्यक्ति परेशान करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें: पूनम


यह बात शनिवार को जागरुकता कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा डेस्क प्रभारी पूनम कटारे ने कही। बेटी सुरक्षा समिति के तत्वाधान में कोचिंग सेंटरों पर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा डेस्क प्रभारी पूनम कटारे, उप निरीक्षक बीएल यादव, सहायक उप निरीक्षक अतुल सिंह चौहान एवं बेटी सुरक्षा समिति संचालक योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है और अपना मित्र ही समझें।उन्होंने सभी छात्राओं को पुलिस हेल्प डेस्क के बारे में जागरूक किया और पुलिस हेल्प के लिए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी।

इस दौरान डेस्क प्रभारी ने सभी छात्राओं को बताया क वह सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप ट्विटर पर अनजान व्यक्ति से न ही बात करें और न ही दोस्त बनाएं। 

रास्ते में या कोचिंग पर कोई भी परेशान करता है और गलत व्यवहार करता है तो न तो डरें और न ही घबराएं, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, जिससे उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। 

No comments:

Post a Comment