उसे मरा हुआ समझकर ठेकेदार ने अपने सिर में गोली मारकर मौके पर ही खुदकुशी कर ली। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव के चलते पैदा हुई वित्तीय तंगहाली व मानसिक परेशानी के बीच युवा ठेकेदार के इस कृत्य के कारण सपनों का घर बर्बाद हो गया।
यहां के पॉश इलाके नारायण नगर में स्ट्रीट लाइटों के ठेकेदार करण कटारिया उर्फ आशू (38 वर्ष) ने शनिवार तड़के करीब 5 बजे अपने दो बच्चों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
पत्नी लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती है। करण के पिता की मंडी में करियाने की दुकान है। पड़ोसी करनजीत सिंह के अनुसार, शीनम डीएमसी पहुंचने के बाद भी बातें कर रही थी। उसे पति व बच्चों की मौत की जानकारी नहीं दी गई।
आवाज सुनकर एकदम उठी पत्नी शीनम (36 वर्ष) को वह गोली मारने लगा तो उनके बीच हाथापाई हुई, जिसके कारण गोली उसके मुंह में लगकर गले में फंस गई।
शीनम ने उसे बताया कि जब करण उस पर गोली चलाने लगा तो बचाव करते हुए उनमें हाथापाई हुई, जिसके कारण गोली उसके मुंह की दाई तरफ जा लगी। वह वहीं पर गिर गई।

No comments:
Post a Comment