चक्काजाम के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन, कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री, जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, शिवा चौधरी, राजवीर सिंह बघेल, सुधीर शर्मा, भगवान सिंह चावड़ा, अजीत भल्ला, एजाज शेख, विक्रम पटेल, प्रदीप चौधरी, दिग्विजय सिंह झाला आदि कांग्रेस नेता माैजूद थे।
केंद्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में बनाए गए तीनों कानूनों को रद्द करने के लिए शनिवार काे देशभर में चक्काजाम आंदोलन के अाह्वान काे समर्थन करते हुए शहर जिला कांग्रेस देवास के द्वारा रसूलपुर बाईपास चौराहे पर दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम किया गया।
चक्का जाम की शुरुआत करते हुए पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा कृषि के क्षेत्र में जो तीन काले कानून बनाए गए हैं उसे वापस लेने की मांग को लेकर आज पूरे देश में चक्का जाम किया जा रहा है।
इस दाैरान कुछ समय जब कार्यकर्ताओं की संख्या थी ताे वाहनाें काे राेकने के लिए नेट का सहारा लिया गया, वहीं जाम में फंसे यात्रियाें काे पुलिस ने पानी, दूध और बिस्किट भी बांटे। यह काला कानून शीघ्र वापस होना चाहिए।

No comments:
Post a Comment