IGIMS में रोबोट करेगा सर्जरी:तैयार की जाएगी रोबोटिक सर्जरी OT, रोबोट को गाइड करने के लिए ट्रेंड होंगे डॉक्टर; एक साल में बनकर तैयार हो जाएगी यूनिट - NPBP NEWS

Breaking

Saturday, 28 August 2021

IGIMS में रोबोट करेगा सर्जरी:तैयार की जाएगी रोबोटिक सर्जरी OT, रोबोट को गाइड करने के लिए ट्रेंड होंगे डॉक्टर; एक साल में बनकर तैयार हो जाएगी यूनिट






रोबोटिक यूनिट की स्थापना के बाद डॉक्टरों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद संस्थान के सभी विभाग में रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी।


 निदेशक डॉ. एन आर विश्वास ने बताया कि आने वाले एक साल के अंदर IGIMS में रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन की व्यवस्था कर दी जाएगी।


पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बहुत जल्द रोबोट ऑपरेशन करेगा। 


इसके लिए डॉक्टरों को ट्रेंड किया जाएगा, जिससे वह रोबोट को गाइड कर सकें। संस्थान में रोबोटिक सर्जरी के लिए यूनिट और OT बनाने की कवायद बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। शनिवार को इसे लेकर एक वर्कशाप की गई।


 इसमें डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी के बारे में विस्तार से बताया गया।


इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास ने  कि संस्थान में जल्द ही एक रोबोटिक सर्जरी के लिए OT का निर्माण किया जाएगा। रोबोटिक सर्जरी की विशेष यूनिट बनाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment