24घंटे के अंदर दो दोस्तों की हत्या का मामला:भागलपुर में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया, नशे के कारोबार में आापसी विवाद मेैं हुई थी हत्या - NPBP NEWS

Breaking

Sunday, 5 September 2021

24घंटे के अंदर दो दोस्तों की हत्या का मामला:भागलपुर में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया, नशे के कारोबार में आापसी विवाद मेैं हुई थी हत्या





भागलपुर की पुलिस ने लगातार दो दिन हुए दो दोस्तों की हत्या के मामले को सुलझा लेने का दावा करते हुए तीन अपराधियों को एक देशी पिस्तौल, 2 गोली और दो ख़ोखा के साथ गिरफ्तार किया है।


उनके पास से एक हीरो होंडा बाइक भी बरामद हुआ है। उन गिरफ्तार अपराधियों में हबीबपुर थाना क्षेत्र के मोअज्जमचक निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन उर्फ बद्री का पुत्र मोहम्मद पिंटू,


 ततारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार स्थित मस्जिद के पास के निवासी मोहम्मद असलम का पुत्र मोहम्मद अजहर इमाम और उर्दू बाजार के ही मरहूम मोहम्मद आजाद खान का पुत्र मोहम्मद सागर शामिल है। 


उक्त बात की जानकारी सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेसवार्ता जारी कर दी |Reed all news

No comments:

Post a Comment