मुजफ्फरपुर में GRP के हत्थे चढ़े चार शातिर:लिच्छवी एक्सप्रेस में चोरी को अंजाम देने जा रहे चार शातिरों को किया गया गिरफ्तार; मोबाइल लैपटॉप जब्त, पूछताछ जारी - NPBP NEWS

Breaking

Sunday, 5 September 2021

मुजफ्फरपुर में GRP के हत्थे चढ़े चार शातिर:लिच्छवी एक्सप्रेस में चोरी को अंजाम देने जा रहे चार शातिरों को किया गया गिरफ्तार; मोबाइल लैपटॉप जब्त, पूछताछ जारी





चारो शातिर रेलवे लाइन पर ट्रेन में चोरी करने की योजना बना रहे थे। इन सभी के पास से जीआरपी ने तीन स्मार्ट फोन एक लेपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।


 गिरफ्तार शातिरों में मीनापुर थाना क्षेत्र के भुसाचक निवासी महेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार, मीनापुर थाना क्षेत्र के मेथनापुर सिमरगंज निवासी शिवजी सहनी के 22 वर्षीय संजय सहनी, 


कांटी थाना क्षेत्र के दमोदरपुर निवासी रासिद के 25 वर्षीय पुत्र नजीब एवं दामोदरपुर निवासी सुनील राय के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार शामिल है। सभी से पूछताछ की गई है।


ट्रेनों व रेलवे क्वाटरों में लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह एक बार फिर से एक्टिव हो गए है। लेकिन इस बार चोरी करते चार शातिर आखिरकार जीआरपी के हत्थे चढ़ ही गए। 


जीआरपी की टीम ने इन्हें ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्तिथ रेलवे ट्रैक के समीप से गिरफ्तार किया है।


No comments:

Post a Comment