पोस्टिंग-ट्रांसफर को लेकर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल:मेरिट लिस्ट में एक जनरल मेडिकल ऑफिसर के 3 होम डिस्ट्रिक, कैटेगरी में भी कहीं OBC तो कहीं बताया गया सामान्य - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 3 September 2021

पोस्टिंग-ट्रांसफर को लेकर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल:मेरिट लिस्ट में एक जनरल मेडिकल ऑफिसर के 3 होम डिस्ट्रिक, कैटेगरी में भी कहीं OBC तो कहीं बताया गया सामान्य





जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन JDA ने जनरल मेडिकल ऑफिसर की केंडीडेट डॉ. सिमाईला हैदर की कैटेगरी और अलग-अलग होम डिस्ट्रिक्ट पर सवाल खड़ा किया है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह खेल कर कैंडीडेट को SKMCH के चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पोस्टिंग दे दी है।

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल चल रहा है। पोस्टिंग से लेकर ट्रांसफर में खेल है। ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें मेडिकल अफसर की तैनाती में एक ही कैंडिडेट्स के 3 होम डिस्ट्रिक दिखाए जा रहे हैं। 


जूनियर डॉक्टरों ने इसपर बड़ा सवाल खड़ा किया है। जनरल मेडिकल ऑफिसर की पोस्टिंग में इतनी बड़ी मनमानी को लेकर व्यवस्था सवालों में है। संबंधित कैंडिडेट का असली होम डिस्ट्रक कौन है, 


अब यह बड़ा सवाल है। एक ही मेरिट लिस्ट में दो जगह एक ही कैंडिडेट का नाम होने से भी बड़ा सवाल है। इसमें सुधार नहीं किया गया तो दो डॉक्टरों की पोस्टिंग नहीं हो पाएगी।Reed all news


No comments:

Post a Comment