पार्टी कार्यालय के लिए जमीन विवाद:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आरोप- जेडीयू ने विधायकों के फ्लैट को तोड़ जमीन कब्जाई, जमीन के सवाल पर कल भड़क गए थे मुख्यमंत्री - NPBP NEWS

Breaking

Friday, 3 September 2021

पार्टी कार्यालय के लिए जमीन विवाद:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आरोप- जेडीयू ने विधायकों के फ्लैट को तोड़ जमीन कब्जाई, जमीन के सवाल पर कल भड़क गए थे मुख्यमंत्री






तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से सबसे बड़ी पार्टी राजद के कार्यालय के लिए सबसे कम आवंटित जमीन की सच्चाई पर सवाल पूछ लिया तो आदतन उनको गुस्सा आ गया।


 पार्टी कार्यालय की जमीन को लेकर नीतीश ने यह भी कहा था कि सारी रिकॉगनाइज पार्टियों को हम लोगों ने 2006 के बाद जमीन दी है। इन लोगों ने कभी दी है?


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को राजद कार्यालय के लिए और जमीन की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया।


 सीएम ने कहा कि जमीन कहां आसमान से लाएंगे? उन्होंने यह भी कहा कि वे लोग क्या बोलते हैं वही जानें। सीएम के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू पर बड़ा आरोप लगाया है। 


उन्होंने कहा है कि जेडीयू ने विधायकों के फ्लैट को तोड़ जमीन कब्जाई है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बताया आंकड़ा

JDU कार्यालय- 66,000 वर्ग फीट और एमएलए हैं- 41
BJP कार्यालय- 52,000 वर्ग फीट, एमएलए हैं- 74
RJD कार्यालय- 19,842 वर्ग फीट, एमएलए हैं- 75Reed all news

No comments:

Post a Comment