जिले में नकली नोट थमाकर असली रुपये ठगने वाले गिरोह के शातिर काफी सक्रिय है। गिरोह के शातिर ज्यादातर बैंक से निकले लोगों को अपना निशाना बनाते है। उन्हें नकली नोट का बंडल थमाकर असली नोट लेकर फरार हो जाते है।
ताजा मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र का है। जहां गिरोह के एक शातिर ने करजा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के समीप महिला से रुपए की ठगी करते पकड़ा गया।
इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई। उसे सड़क पर जमकर लात-घुंसे व थप्पड़ पड़े। इस दौरान वह लोगों से माफी मांगने लगा।
लेकिन, आक्रोशित लोग उसकी पिटाई करते हुए बंधक बना लिए। फिर, मामले की सूचना करजा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची करजा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
आरोपित की पहचान पटना जिला के बख्तियारपुर संगतपुर के जितेंद्र कुमार प्रसाद के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति नकली नोट का बंडल थमाकर महिला से बत्तीस हजार रुपए लेने का प्रयास कर रहा था। उक्त रुपये महिला ने बैंक से निकाले थे। इसी दौरान महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
जहां मौजूद लोगों ने उसे धर दबोचा। इधर, थानेदार मणि भूषण ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के 2 कांडों में उसकी तलाश थी। उससे पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम बताए है। पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

No comments:
Post a Comment