गुरुवार की शाम बाइक सवार अपराधी मुखिया के दरवाजे पर चढ़ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसमें मुखिया पति और उनके ममेरे भाई को गोली लग गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। दोनों घायल हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर से बिहार में आपराधिक वारदातों में अचानक वृद्धि हो गई। ताजा मामला नवादा का है, जहां चुनावी रंजिश में ओहारी पंचायत की मुखिया के पति समेत दो लोगों को गोली मार दी गई।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना रोह थाना क्षेत्र के पचोहिया गांव की है।
घायलों की पहचान ओहारी पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति अवधेश कुमार और उनके ममेरे भाई प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि अवधेश अपने ममेरे भाई के साथ घर के बाहर बैठे हुए,
तभी हथियार से लैस छह की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोली चलाने गए। इसमें दोनों को गोली लगी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

No comments:
Post a Comment