गाजियाबाद... करंट लगने से 5 की मौत, CCTV वीडियो आया:बारिश से बचने के लिए टीनशेड के नीचे आते ही दो बच्चियों को लगा करंट, उन्हें बचाने में तीन और की मौत; सभी बिहार के रहने वाले थे - NPBP NEWS

Breaking

Wednesday, 1 September 2021

गाजियाबाद... करंट लगने से 5 की मौत, CCTV वीडियो आया:बारिश से बचने के लिए टीनशेड के नीचे आते ही दो बच्चियों को लगा करंट, उन्हें बचाने में तीन और की मौत; सभी बिहार के रहने वाले थे






बुधवार एक सितंबर की सुबह 9.49 बजे की घटना है। एक बच्चा राकेश मार्ग पर गली नंबर-3 के सामने रमेश की किराना शॉप से सामान खरीद रहा था। 


इस दौरान एक बच्ची अपनी छोटी बहन को गोदी में उठाकर छाता लगाकर सड़क पर चल रही है। सड़क पर जलभराव और बारिश होने की वजह से वह कुछ देर रुकने के लिए दुकान के टीनशेड के नीचे चली जाती है। 


जैसे ही टीनशेड के नीचे आने के लिए वह उसका लोहे का पाइप पकड़ती है तो दोनों को जोर का करंट लगता है और दोनों बच्चियां नीचे गिर जाती हैं।

गाजियाबाद में करंट से हुई पांच मौतों का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कैसे टीनशेड का पाइप पकड़ने से दो बच्चियों को करंट लगा और फिर उन्हें बचाने की कोशिश में तीन और लोगों ने जान गंवा दी।


 सभी तड़पते रहे और घर के बाकी लोग कुछ नहीं कर सके।


यह देख दुकान पर सामान खरीद रहा लड़का डरकर वहां से भाग जाता है। करीब 50 मीटर दूरी पर खड़ा शख्स यह सब देख रहा था। वह तुरंत दौड़ लगाता है और बच्चियों के पास पहुंचता है।


 जैसे ही वह भी टीनशेड का पाइप छूता है, तुरंत झटके से नीचे गिर जाता है। यह देखकर उसी के घर की एक अन्य महिला दौड़ती है और वह भी टीनशेड का पाइप छूते ही गिर जाती है। इस तरह कुल पांच लोग करंट लगने से एक के बाद एक जान गंवा देते हैं। करंट से मरने वालों में मां-बेटी, दो अन्य बच्चियां और एक युवक शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment