IG की मुहर लगने के बाद ये इलाका अहियापुर थाना के अधीन नहीं रहेगा। बता दें कि इसकी कवायद वर्षों से चल रही है। इस इलाके के लोग भी यही चाहते हैं कि उन्हें मिठनपुरा और टाउन थाना के अधीन कर दिया जाए।
क्योंकि कोई भी शिकायत करने अहियापुर थाना जाने में इन्हें काफी परेशानी होती है। जबकि इन मोहल्ले से मिठनपुरा थाना की दूर महज आधा किलोमीटर है और अहियापुर की दूरी करीब छह किलोमीटर।
मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र का कुछ इलाका अब टाउन और मिठनपुरा थाना में टैग होगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है।
बूढ़ी गंडक नदी के इस पार शहर की तरफ सर सैयद कॉलोनी, फैज कॉलोनी, छींट भगवतीपुर और जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के आस पास का इलाका नगर व मिठनपुरा थाने में टैग किया जाएगा।
टाउन DSP रामनरेश पासवान ने इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे SSP के माध्यम से IG के पास भेजा जाएगा।Reed all news

No comments:
Post a Comment