भागलपुर में नगर निगम में फर्जीवाड़ा का मामला:पूर्व डिप्टी मेयर ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- उच्चस्तरीय जांच की मांग, कमिश्नर ने डीएम को कहा– जल्द जांच करा कर दीजिये रिपोर्ट - NPBP NEWS

Breaking

Wednesday, 1 September 2021

भागलपुर में नगर निगम में फर्जीवाड़ा का मामला:पूर्व डिप्टी मेयर ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- उच्चस्तरीय जांच की मांग, कमिश्नर ने डीएम को कहा– जल्द जांच करा कर दीजिये रिपोर्ट






बुधवार को वार्ड पार्षद सह पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर नगर आयुक्त प्रफ्फुलचंद यादव से मिलीऔर उन्हें ज्ञापन सौंपा । उन्होंने अपने ज्ञापन में मुख्य रूप से दो बातें नगर आयुक्त के समक्ष रखीं हैं |


भागलपुर के नगर निगम में भास्कर डिजिटल के द्वारा फर्जीवाड़ा वेतन घोटाले का भंडाफोड़ करते ही इसकी मुकम्मल जांच के लिए वार्ड पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है | 


इसकी जांच को लेकर वार्ड पार्षदों के द्वारा लगातार नगर आयुक्त पर दबाव बढ़ाया जा रहा है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो ।


पहला यह कि जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी, सहित कई निजी कर्मचारियों को नगर निगम प्रशासन के द्वारा उनके खातों में भुगतान किए जाने के मामले की उच्चस्तरीय जांच जल्द से जल्द शुरू हो |


 दूसरा यह कि नगर निगम के जलकल शाखा के द्वारा पिछले 26 महीनों से महापौर सीमा साह के पति टुनटुन साह के पांच टैंकर और ट्रैक्टर के किराए के रूप में 45 लाख 50 हजार रुपया दिए जाने के मामले का निष्पक्ष जांच कराई जाय |Reed all news

No comments:

Post a Comment