बंधक बनी टीम को सही सलामत वहां से निकालकर स्थानीय PHC में भर्ती कराया गया। ज़ख्म अधिक गहरा नहीं होने के कारण अस्पताल से तुरन्त छुट्टी मिल गयी। थानेदार ने बताया कि शराब धंधेबाज़ों को चिन्हित कर लिया गया है। अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया है।
दोबारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जाएगा। टीम पर हमला करने वालों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उत्पाद निरीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम गायघाट इलाके में छापेमारी करने गयी है। वहां पर शराब की सूचना मिली थी। हमला के सम्बंध में वे जानकारी ले रहे हैं।
मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात उत्पाद विभाग की टीम गायघाट थाना के बरुआ में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी थी।
टीम को देखते ही 50 से अधिक की संख्या में शराब धंधेबाज़ों में घेर लिया। भीड़ में कुछ महिलाएं भी थी। टीम की कार्रवाई का विरोध करने लगे। उत्पाद विभाग के जवानों में सख्ती दिखाई तो धंधेबाज़ों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडा लेकर खदेड़ने लगे।
उत्पाद विभाग के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। दारोगा शिवेंद्र कुमार और राजेश पटेल के साथ मारपीट भी की गई। इसमे दोनों दारोगा समेत आधा दर्जन जवान चोटिल हो गए।
शराब धंधेबाजों ने टीम को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर गायघाट थानेदार नरेंद्र कुमार दलबल के साथ पहुंचे। शराब धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करते हुए जमकर लाठी भांजा गयं। यह देखकर सभी भाग खड़े हुए।

No comments:
Post a Comment