एक लुटेरा को ग्रामीणों ने एक थ्रीनट तथा खाली खोखा के साथ पकड़ लिया। फिर उसे एक घर मे बंद कर जमकर धुनाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर बनगांव पुलिस को सूचना देकर बुलाया फिर इस अपराधी को पुलिस को सुपूर्द किया।
तभी रास्ते में पोखर के समीप तीन अपराधी द्वारा उसे आगे से घेर लिया और हथियार दिखाकर बाइक छीन लिया। बाइक की चाबी देने में देरी करने पर मारपीट करने लगे। तभी इसी बीच पीछे से अन्य ग्रामीण को आता देख दो अपराधी फरार हो गया।
सहरसा जिले के बरियाही बाजार व बलहा के बीच एक बाइक सवार से लूटपाट कर रहे एक लुटेरा को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा। फिर उसे घर मे बंद कर जमकर पिटाई की।
जिसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाकर लुटेरा को उनके हवाले कर दिया। पकड़े गये अपराधी सदर थाना क्षेत्र के जरसैन निवासी सुजीत कुमार है। वहीं बाकि दो अपराधी भागने में सफल रहे।
घटना के बारे में बलहा गढ़िया निवासी राजीव कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात बरियाही बाजार से वह बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा थे।
घटना के बावत बनगांव थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि तीन अपराधी बीती देर रात्रि बाइक लूटने का प्रयास किया। उसी दौरान ग्रामीणों ने एक अपराधी को हथियार सहित पकड़ लिया फिर पुलिस के हवाले किया। इस मामले में अग्रतर कार्रवाई करते हुए तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलवक्त पुलिस ने उस पर मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।Reed all news

No comments:
Post a Comment