बेगूसराय में नशेड़ियों का हाई वोल्टेज ड्रामा:नशे की हालत में इधर-उधर पटरी पर झूम रहे थे दोनों पियक्कड़, सामने से ट्रेन आते देख दूसरे नशेड़ी ने बचाई जान - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 6 September 2021

बेगूसराय में नशेड़ियों का हाई वोल्टेज ड्रामा:नशे की हालत में इधर-उधर पटरी पर झूम रहे थे दोनों पियक्कड़, सामने से ट्रेन आते देख दूसरे नशेड़ी ने बचाई जान






जब डाउन पटरी से मालगाड़ी गुजर रही थी। तभी नशे में टुल्ल दो पियक्कड़ पटरी पर झूमते हुए एक दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आए। यह नजारा देख लोगों की सांसे थम गई थी। वहीं अचानक उसी हालत में एक दूसरे पियक्कड़ ने ट्रेन की आवाज सुनकर उसे खींचकर हटाया।


 तब जाकर लोगों की जान में जान आई। बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू है और इसके लिए सरकार द्वारा कड़े कानून की व्यवस्था की गई है। बिहार के बेगूसराय में कानून से बेखौफ होकर नियम एवं कानून की धज्जियां उड़ाते एक के बाद एक कई मामले सामने आया।



बेगूसराय के रेलवे स्टेशन के निकट पटरी पर दो नशेड़ियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां दो नशेरियों के इस खतरनाक करतूत को देख इंतजार कर रहे यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामला बेगूसराय के रेलवे स्टेशन के समीप का है।

 
बता दें कि डाउन पटरी से एक मालगाड़ी ट्रेन के आने की घोषणा रेलवे कर्मियों द्वारा लगातार की जा रही थी। उसके साथ-साथ लोगों को पटरी के आरपार नहीं करने की अपील भी कर रहे थे।


 इस दौरान प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्री एन राहा ने आशंका जताते हुए बताया कि दोनों युवक शायद नशे में था। उसी समय मालगाड़ी ट्रेन गुजर रही थी। 


उसने बताया कि दोनों पटरी पर एक दूसरे से लड़ रहा था। तभी अचानक सामने से आई ट्रेन को देख उसके दूसरे साथी ने उसे पटरी से दूर कर दिया और उसकी जान बच गई।


 ऐसे में अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो जाती।Reed all news

No comments:

Post a Comment