मुजफ्फरपुर में डेंगू ने फिर से दी दस्तक:मुजफ्फरपुर में डेंगू के पांच मरीज मिले, CS ने दिया 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाने का आदेश - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 6 September 2021

मुजफ्फरपुर में डेंगू ने फिर से दी दस्तक:मुजफ्फरपुर में डेंगू के पांच मरीज मिले, CS ने दिया 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाने का आदेश






जिले के Skmch के पीकु वार्ड में भर्ती मुशहरी प्रखंड के बीएमपी 6 निवासी सोनू कुमार के दो वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार में एईएस की पुष्टि हुई हैं। तेज बुखार होने के बाद परिजनों ने कार्तिक को चार सितंबर को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। 


मुज़फ़्फ़रपुर जिले में डेंगू ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। सोमवार को डेंगू के पांच मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट हैं। इसको लेकर सीएस डॉ विनय कुमार शर्मा ने अस्पताल मैनेजर को 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाने का आदेश जारी किया।


 SKMCH के उपाधीक्षक व शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ गोपाल शंकर साहनी ने बताया बच्चे की हालत स्थिर है,जिसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि एसकेएमसीएच में अब तक चमकी बुखार के 70 मरीज भर्ती हुए हैं, जिसमे 53 में एईएस की पुष्टि हुई है।वही अब तक एईएस से 16 बच्चों की मौत हुई हैं।


वहीं सीएस ने कहा कि सभी बेड पर मच्छरदानी लगा रहेगा। ताकि मरीज को काटने वाले मच्छर दूसरे को न काट सके। उधर एसकेएमसीएच में डेंगू के लक्षण वाले दो मरीज इलाज के लिए पहुँचे हैं। दोनों को भर्ती कर लिया गया है।


 वहीं उनके सैम्पल जांच के लिए वायरोलॉजी लैब भेज दिया गया है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहना उचित होगा।Reed all news


No comments:

Post a Comment