20 रुपये में टमाटर मांगने पर सैनिक को पीटा:मुजफ्फरपुर में पत्नी ले साथ तीज की खरीददारी करने गए थे, मोल-भाव को लेकर हुआ विवाद; पुलिस पहुंची तो भाग निकला आरोपित - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 6 September 2021

20 रुपये में टमाटर मांगने पर सैनिक को पीटा:मुजफ्फरपुर में पत्नी ले साथ तीज की खरीददारी करने गए थे, मोल-भाव को लेकर हुआ विवाद; पुलिस पहुंची तो भाग निकला आरोपित





 सामान खरीदने के बाद सब्जी वाले से टमाटर का भाव पूछा। उसने दाम बताया तो सैनिक संजीव कुमार ने कहा कि कीमत ज़्यादा है। 20 रुपये में डेढ़ किलो दोगे।


 इतना सुनते ही दुकानदार भड़क उठा। उसने विबाद करना शुरू कर दिया। सैनिक ले साथ अभद्र भाषा मे बात की। दुकानदार के इस बर्ताव का सैनिक और उनकी पत्नी ने विरोध किया। 


इसपर आवेश में आकर उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। उक्त दुकानदार के सहयोग में दूसरे सब्जी वाले भी आ गए और सभी मिलकर सैनिक के साथ मारपीट करने लगे। 


किसी तरह आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत किया।


20 रुपए में डेढ़ किलो टमाटर माँगने पर सब्जी दुकानदारों ने मिलकर एक सैनिक की जमकर पिटाई कर दी। उस समय वे टाउन थाना के कल्याणी चौक के समीप पत्नी के साथ तीज की खरीददारी करने गए थे।

No comments:

Post a Comment