ग्रामीणों ने अपराधियों को बांधकर की जमकर धुनाई:सहरसा में मोटरसाइकिल लूटने का प्रयास करते दो अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा, जमकर हुई पिटाई; बाद में पुलिस को सौंपा - NPBP NEWS

Breaking

Monday, 6 September 2021

ग्रामीणों ने अपराधियों को बांधकर की जमकर धुनाई:सहरसा में मोटरसाइकिल लूटने का प्रयास करते दो अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा, जमकर हुई पिटाई; बाद में पुलिस को सौंपा





ग्रामीणों के अनुसार बड़गांव पंचायत नब्बेडीह गांव निवासी मनोहर मंडल का पुत्र अमित कुमार सोमवार के दोपहर में अपनी बाइक पर चावल की बोरी लाद महुआ बाजार से अपने घर नब्बेडीह लौट रहा था।


 इसी दौरान बलिया नहर के समीप एक बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर घात लगाए चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखा अमित को रोक बाइक लूटने का प्रयास करने लगा। 


जहां अमित के हो हल्ला मचाने पर आस पास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों को देख दो बदमाश पूर्व से मौके पर खड़ी बाइक पर बैठ फरार हो गया।

सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के बलिया नहर के समीप बाइक लूटने में असफल रहे दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की। 


बाद में बसनही थाना की पुलिस को बुला कर दोनों अपराधियों को सौंपा। अपराधियों को अपने कब्जे में लेने के प्रयास में ग्रामीणों के आक्रोश पड़ा झेलना।

  जबकि दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की गिरफ्त में बदमाशों की पहचान सरौनी मधेपुरा पंचायत के झिटकिया स्थित भेलवा टोला निवासी अर्जुन पासवान तथा सुबोध पासवान के रूप में की गई।


 दोनों अपराधियों को ग्रामीणों ने बांधकर पहले जमकर धुनाई किया बाद में पुलिस सूचना देकर किया हवाले।

No comments:

Post a Comment